महिदपुर- पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक करणदीप सिह , एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर के नेतृत्व में महिदपुर पुलिस द्वारा— आदतन अपराधी अनावेदक घनश्याम पिता धुलजी जाति प्रजापत उम्र 35 साल निवासी केसरपुरा, गायत्री कालोनी महिदपुर वर्तमान पता आदिनाथ कालोनी महिदपुर का वर्ष 2010 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई, लेकिन बदमाश घनश्याम के आपराधिक आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ।
बदमाश के आतंक से क्षैत्र की आम जनता में भय होकर इसके खिलाफ रिपोर्ट करने से व कोर्ट में गवाह देने से डरते है, इस कारण बदमाश घनश्याम प्रजापत का जिलाबदर प्रकरण तैयार कर घनश्याम पिता धुलजी जाति प्रजापत उम्र 35 साल निवासी केसरपुरा, गायत्री कालोनी महिदपुर वर्तमान पता आदिनाथ कालोनी महिदपुर को जिलाबदर कर उज्जैन जिला एवं उससे लगे सीमावर्ती जिले देवास, शाजापुर, इन्दौर, रतलाम, मंदसौर, धार एवं आगर मालवा की राजस्व सीमाओं से बाहर किया गया है ।