कोच्चि।केरलम के कोच्चि में ऐतिहासिक यहूदी सिनागॉग (प्रार्थनास्थल) के सामने 12 अक्टूबर को हुई आगजनी को पुलिस ने बड़े आतंकी साजिश का हिस्सा बताया है। पुलिस के मुताबिक, 32 साल के आरोपी एबिन पॉल ने यह आग लगाई थी।कोच्चि के पुलिस कमिश्नर कलिराज महेश कुमार ने कहा कि 12 अक्टूबर की सुबह किया गया हमला एक टेस्ट केस था। आरोपी को पहले कोच्चि में खुद को साबित करने के लिए कहा गया था।इसी के चलते पॉल ने पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद अपने मोबाइल पर घटना का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद उसे अन्य राज्यों में बड़े हमलों की जिम्मेदारी देने की योजना थी।कमिश्नर के मुताबिक, इसमें एक से ज्यादा लोग शामिल थे। एक हैंडलर ने पॉल को खास काम दिए थे, और उसे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे भेजे गए थे। पुलिस का कहना है कि उसने पहले भी एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में इसी तरह की आगजनी की थी।
आतंकी साजिश का हिस्सा थी यहूदी प्रार्थनास्थल के पास आगजनी :हैंडलर के इशारे पर लगाई आग