आईपीएल शुरू होने से पहले पृथ्वी शाह महाकाल मंदिर पहुंचे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाह शुक्रवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने अल सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। शॉ सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए। शॉ भस्म आरती में शामिल होने के लिए शुक्रवार देर रात उज्जैन पहुंचे थे। इसके बाद तड़के करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। वे नंदी हाल में आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भस्म आरती में शामिल हुए।
मंदिर पहुंचने के दौरान शॉ ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहने के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अर्चन किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment