युद्ध के बीच ईरानी युवती ने गाया शिव भजन, सोशल मीडिया पर मची धूम

ब्रह्मास्त्र तेहरान

वैसे तो वैज्ञानिक समय-समय पर सनातन धर्म की प्राचीनता को प्रमाणित करते आए हैं। इन दिनों ईरानी युवती ने अमेरिका-इजराइल, ईरान युद्ध के तनाव के बीच शिव भजन को गाकर सबको अचंभित कर दिया है।

हर हर महादेव शंकर भजन में फारसी भाषा में गाया भजन है। जिसमें भगवान शंकर से ईरानी मुस्लिम आराधना करते दिखाई दे रहे हैं और भजन में भगवान शंकर से मदद मांगी जा रही है जिस तरह भगवान ने जहर पीकर सबको अमृत बांट दिया था उसी तरह कृपा करने को कहा गया है। भजन में पुराने चित्रों में शिवलिंग की आराधना करते ईरानी मुस्लिम दिखाए गए हैं और ईरान का पुराना सिक्का भी है जिसमें भगवान शंकर की आकृति बनी हुई है। ईरान अफगान बॉर्डर पर बने कई हिन्दू मंदिर दिखाए गए है जो किसी समय नष्ट कर दिए गए थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment