देवास ।देवास जिले के खातेगांव शासकीय अस्पताल के पुराने भवन से मरीजों की जान बचाने वाली ऑक्सीजन पाइपलाइन ही गायब हो गई है। इस बड़ी लापरवाही और चोरी को लेकर BMO डॉ. तुषार गुप्ता ने सोमवार को खातेगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।कोरोना काल में लगी थी पाइपलाइन-बीएमओ डॉ. तुषार गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन देने के लिए स्थानीय विधायक के विशेष प्रयासों से अस्पताल के पुराने भवन के कमरों में ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ी यह कीमती पाइपलाइन बिछाई गई थी।हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद, पुराने भवन के कमरों की मरम्मत और रेनोवेशन का काम ‘श्रीजी कंस्ट्रक्शन’ कंपनी को सौंपा गया था।
अस्पताल से ऑक्सीजन पाइपलाइन चोरी:; रेनोवेशन कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी से होगी पूछताछ