अष्टतीर्थ यात्रा कर भगवान नागचंद्रेश्वर को लौटायेंगे बल आज पंचक्रोशी यात्रियों का शुरू होगा नगर प्रवेश

उज्जैन। आस्था की 118 किलोमीटर पंचक्रोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का आज नगर प्रवेश होगा। श्रद्धालु क्षिप्रा नदी पहुंचकर नहान करेगें और अष्टतीर्थ यात्रा पूरी कर पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर पहुंचकर बल लौटायेंगे।
12 अप्रैल को हजारों की संख्या में श्रद्धालु 118 किलोमीटर की पंचक्रोशी यात्रा पर निकले थे। यात्रा में शहर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल भी शामिल थे। 118 किलोमीटर की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पांच पड़ाव के साथ 2 उपपड़ाव भी विश्राम किया, अब यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आज से श्रद्धालुओं का नगर प्रवेश शुरू हो रहा है। श्रद्धालुओं ने जिस मार्ग से यात्रा की शुरूआत की थी उसी मार्ग से लौटते हुए मोक्षदायिनी क्षिप्रा के रामघाट का रूख करेंगे। जहां आस्था का नहान करने के बाद क्षिप्रा के घाटों पर बने मंदिरों के दर्शन करने के लिये अष्टतीर्थ यात्रा की शुरूआत करेंगे। उसके बाद यात्रा से पहले पटनी बाजार स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर से लिया गया बल वापस लौटाने पहुंचेंगे। पंचक्रोशी यात्रियों के नगर प्रवेश पर कई स्थानों पर उनका स्वागत वंदन किया जायेगा। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई, 40 डिग्री के आसपास बने तापमान में श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा को सुगमता से पूरा किया।
2 दिन पहले निकले यात्रियों का नगर प्रवेश
प्रशासन की ओर से अधिकृत पंचक्रोशी यात्रा 12 से 16 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। लेकिन हर वर्ष की तरह इस बार भी 2 दिन पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा की शुरूआत कर दी थी। बुधवार को उनकी यात्रा पूरी होने पर उनका नगर प्रवेश हुआ। प्रशासन और पुलिस ने बुधवार से शुरू हुए नगर प्रवेश को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था बुधवार सुबह ही पुख्ता कर दिया था। वैसे भी एसपी प्रदीप शर्मा पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो खुद यात्रा के पड़ाव और मार्गो पर पहुंच रहे थे। इस दौरान उन्होने कई पडाव स्थलों पर श्रद्धालुओं के साथ दाल-बाटी का स्वाद लिया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment