40 डिग्री के पास तापमान, चलने लगी गर्म हवा

उज्जैन। मौसम अब पूरी तरह से सूरज के तेवर से प्रभावित होता दिखाई दे रहा है। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। गर्म हवा चलने से दिन में सड़कों पर चला मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग ने लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि से लग रहा था कि इस बार गर्मी का प्रभाव कम रहेगा, लेकिन माह के 15 दिन गुजर जाने के बाद सूरज के तेवर काफी कड़क हो चुके है। गर्मी अपना असर दिखा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो 40 डिग्री के करीब था। इससे पहले मंगलवार-बुधवार रात न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की तेजी आई और 21 डिग्री दर्ज हुआ। दिन-रात के बढ़ते तापमान के बीच हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की हो गई है। जो काफी गर्म महसूस हो रही है। मौसम विभाग की माने तो एक-दो दिन में तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। और लू चलने का खतरा बढ़ सकता है। मई माह के प्रथम सप्ताह में झुलसा देने वाली गर्मी पढ़ सकती है। वैसे तापमान में तेजी को देखते हुए इस बार मानसून की दस्तक के आसार भी जल्द दिखाई दे रहे है। संभावना है कि मई माह के अंत या जून के प्रथम सप्ताह में मानसून की दस्तक हो सकती है।
गर्मी से बचने के होने लगे जतन
तापमान के बढ़ते ही गर्मी से बचने के जतन लोगों ने शुरू कर दिये है। जहां घरों प्रतिष्ठानों में एसी,कूलर का सहारा लिया जा रहा है, वहीं घरों से बाहर निकलने वाली महिला धूप से बचने के लिये छातों और नकाब का सहारा ले रही है। युवा चेहरे पर गमछा, सिर पर टोपी और आंखों पर चश्मा लगा रहे है। तपती गर्मी में लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के मटके और नान रख दिये है। दोपहर में अब सड़कों पर आवागमन कम होने लगा है। पॉश कालोनियों में सन्नाटा दिखाई दे रहा है।
शीतल पेय का उपयोग करने से बचे
भीषण गर्मी के दौरान में बोतल बंद शीतल पेय (कोडिंÑग्स) का उपयोग करने से लोगों का बचना होगा। प्यास बुझाने के लिये ठंडा पानी और गन्ने का रस सबसे अच्छा है। शासकीय अस्पताल के डॉ. जितेन्द्र शर्मा के अनुसार तेज गर्मी के मौसम में तत्वा झुलस सकती है और लू लगने का खतरा भी बना रहता है, हो सके तो तेज धूप में बाहर ना निकले। जरूरी होने पर बचाव के साधनों का उपयोग करें। तेज बुखार आने या घबराहट होने पर डॉक्टरी सलाह लें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment