अवैध शराब पर प्रशासन का बड़ा प्रहार 215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त

बुरहानपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम जैनाबाद, बलवाड़ टेकरी और आहूखाना क्षेत्र में एक साथ दबिश दी।कार्रवाई के दौरान टीम ने 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब और 3300 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। मौके पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
                                                              जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।कार्रवाई में एसडीएम बुरहानपुर पल्लवी पुराणिक, एसडीओपी विनोद कुशवाहा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, शिकारपुरा टीआई संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय, आबकारी उप निरीक्षक शेरसिंह मोरे, केतन भाबर सहित राजस्व, पुलिस और आबकारी टीम के कर्मचारी शामिल रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment