अमृत 2.0 योजना के तहत नगर परिषद परिसर में हुआ पौधारोपण

सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत गुरुवार को नगर परिषद परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर में हरियाली बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी, पार्षद युगल परमार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश घनश्याम शर्मा, मुकेश तिवारी, संतोष बैरागी, रामप्रसाद व्यास, कथावाचक गोविंद शर्मा, पंडितगण, नगर के पुजारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नगरवासियों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि अमृत 2.0 योजना के तहत नगर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के लिए ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान लगातार चलाए जाएंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment