TMC दफ्तर में सुबह 4:30 बजे तोड़फोड़ का आरोप:सांसद बोले- BJP के लोग हथियारों के साथ घुसे

कोलकाता।तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित उनके पार्टी ऑफिस में BJP के लोगों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर CCTV फुटेज जारी कर बताया कि हमलावर गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे आए थे।उन्होंने दावा किया कि हथियारों के साथ आए हमलावरों ने कर्मचारियों से मारपीट की, फोन छीने, फर्नीचर तोड़ा, दफ्तर में सामान बिखेर दिया और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान पहुंचाया। अभिषेक के मुताबिक, TMC कर्मचारियों और वकीलों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब दो घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इसी ऑफिस को लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। कोलकाता नगर निगम ने 31 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में इमारत से TMC का साइनबोर्ड हटाया था। इस दौरान अधिकारियों से झड़प के आरोप में अभिषेक समेत तीन TMC नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की थीं। 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment