लापता बालिका 18 दिन बाद मजदूरी करती मिली

उज्जैन। दौलतपुर से भील परिवार मजदूरी के लिये बड़नगर तहसील आया था। परिवार ड्रीम सिटी में ठहरा था। 14 अप्रैल को परिवार की 16 वर्षीय बालिका अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की शंका जताते हुए बड़नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बालिका की तलाश के लिये एसआई हेमंत कटारे, प्रधान आरक्षक प्रदीप डामोर, रामनारायण चौहान, अश्विन पाठक, मनोहर मोहरी, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा…

Read More