उज्जैन। उन्हेल मार्ग पर शुक्रवार शाम तेजगति से दौड़ती अज्ञात चार पहिया गाड़ी ने ई-बाइक सवार को कुचल दिया। सड़क पर गंभीर हालत में पड़े घायल को देख एएसपी ने अपनी गाड़ी रोकी और उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। भैरवगढ़ थाना एएसआई राजेश सौराष्ठी ने बताया कि शाम को उन्हेल मार्ग सारीबारी के पास सड़क दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन घटनास्थल से घायल को चरक अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। जहां से कुछ देर बाद खबर मिली कि घायल की मौत हो…
Read More