उज्जैन में जलसंकट की आहट, गंभीर डैम में सिर्फ 60 दिन का पानी शेष तेज गर्मी, बढ़ती खपत और वाष्पीकरण से घट रहा जलस्तर, बारिश में देरी हुई तो बिगड़ सकती है स्थिति  मंगलवार को गंभीर डैम का जलस्तर लगभग 546 एमसीएफटी था 

उज्जैन। शहर में एक बार फिर जलसंकट की आशंका गहराने लगी है। मुख्य पेयजल स्रोत गंभीर डैम में अब महज लगभग 60 दिनों का पानी शेष रह गया है। लगातार बढ़ती गर्मी, अधिक खपत और तेज वाष्पीकरण के कारण जलस्तर तेजी से घट रहा है, जिससे आने वाले महीनों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में गंभीर डैम का जलस्तर लगभग 546 एमसीएफटी दर्ज किया गया है। वहीं प्रतिदिन 9 से 10 एमसीएफटी पानी की खपत हो रही है। इस हिसाब से उपलब्ध पानी अप्रैल, मई…

Read More