एलिवेटेड ब्रिज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, निकाला पैदल मार्च उज्जैन का प्राचीन स्वरूप बिगाड़ने का आरोप, 10-12 हजार लोगों के आवास और रोजगार पर संकट

उज्जैन। शहर के मध्य प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के विरोध में कांग्रेस ने रविवार शाम को जोरदार प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। व्यापारियों के समर्थन में उतरी शहर कांग्रेस ने अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में निकास चौराहे से कंठाल, दौलतगंज, इंदौर गेट, रेलवे स्टेशन होते हुए देवास गेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में कई स्थानों पर व्यापारियों ने मार्च को रोककर अपनी समस्याएं और आशंकाएं सांझा…

Read More