दिल्ली: झुग्गी बस्ती में आग लगने से 7 की मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली। दिल्ली में बीती रात गोकुलपुरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इसमें अब तक 7 शव बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को आधी रात सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। इस आग में 7 झोपड़ियों के चपेट में आने की जानकारी है। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वे खुद घटनास्थल पर जाकर वहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।