आज से प्लास्टिक बैन: प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारों की स्टिक समेत 19 चीजों पर असर

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन कर दी है। सिंगल यूज प्लास्टिक यानी प्लास्टिक से बनी ऐसी चीजें, जिसका हम सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल करते हैं, इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। बैन किए गए प्रोडक्ट को बनाने या बेचने पर पर्यावरण एक्ट धारा 15 के तहत 7 साल की जेल और 1 लाख तक का जुमार्ना लगाया जाएगा।