सेंसेक्स 350 अंक ऊपर 74,400 पर कारोबार कर रहा

0

मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (13 मार्च) को तेजी है। सेंसेक्स करीब 350 अंक की तेजी के साथ 74,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी है, ये 22,550 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में तेजी और केवल 1 में गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.52%, जोमैटो में 1.39% और एयरटेल के शेयर में 1.36% की तेजी है। जबकि, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.12% नीचे है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 38 में तेजी और 7 में गिरावट है जबकि 5 बिना बदलाव के कारोबार कर रहे हैं। एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडाइसेज में तेजी है। मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.96% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.17% की तेजी के साथ करोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *