March 29, 2024

उज्जैन। परिवार ने युवती की शादी दूसरी जगह तय की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर होना बताई है। बडग़नर के ग्राम रुनीजा स्थित मसवाडिया में रहने वाली बीना पिता केसुराम गांव में रहने वाले अशोक भूरिया से प्रेम करती है। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी बीना के परिजनों को लगी तो उन्होने उसकी शादी दूसरे युवक के साथ तय कर दी। यह बात बीना और अशोक गंवारा नहीं गुजरी। दोनों ने साथ नहीं जी सके पर साथ मरने का फैसला किया। दोनों ने साथ में जहर खा लिया। उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हे बडऩगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बीना को जिला अस्पताल रैफर किया गया। अशोक का परिजन निजी अस्पताल लेकर गये। जिला अस्पताल में बीना का उपचार कर रहे डॉ. अजय निगम ने बताया कि युवती की हालत अब खतरे से बाहर है।