देवासरोड पर हादसा, कार ने खाई तीन पलटी -कंटेनर ने मारी थी टक्कर, 2 घायल

(उज्जैन)  देवासरोड पर बुधवार शाम कार तीन पलटी खा गई। 2 लोगों को चोंट लगी है। कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसा कंटेनर की टक्कर से होना सामने आया है।नरवर थाना पुलिस ने बताया कि उज्जैन-देवास मार्ग पर बाबूजी पेट्रोल पंप के सामने कार क्रमांक एमपी 13 ­ोड सी 5106 को पीछे से आ रहे कंटेनर ने ओव्हर टेक करने का प्रयास किया और साइड से टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होने के बाद पलटी खा गई थी। हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार में चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम चांदमुख में रहने वाला प्रशांत आंजना और उसका साथी सवार था। दोनों को चोंट लगी है। लेकिन मामला गंभीर नहीं होने पर उन्हे प्राथमिक उपचार दिया गया है। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग निकला था। कार चालक प्रशांत ने बताया कि वह शादी में शामिल होने देवास गया था, जहां से वापस लौट रहा था। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया है। शिवांश वेली के सामने भी हुई दुर्घटनानाग­िारी थाना क्षेत्र के देवासरोड स्थित शिवांश वेली कालोनी के सामने भी दुर्घटना होना सामने आया है। अज्ञात बाइक चालक ने एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 ­ोड ए 3874 को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अशोक परमार 62 वर्ष और उनकी पत्नी घायल हो गये। घायल दंपत्ति बाजार से शिवांश वेली स्थित घर लौट रहे थे। उक्त दुर्घटना से कुछ दूरी पर ही एक्टिवा और बाइक की भिडंÞत भी हुई। जिसमें सकलेन पिता अकरम भुट्टो 32 वर्ष निवासी नरवर को चोंट लगी थी। दोनों मामलों में नाग­िारी पुलिस ने प्रकरण दर्ज किये है।