April 28, 2024

ब्रह्मास्त्र मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध की घोषणा कर दी है। उनके इस ऐलान के बाद किसी भी वक्त रूस की सेना यूक्रेन में घुस सकती है। वहीं, पुतिन ने उन लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है जो यूक्रेन में रूसी आॅपरेशन में हस्तक्षेप करते हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से ‘हथियार डालने’ की भी अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपने सैनिकों को यूक्रेन में प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा है।
यूक्रेन से भारतीयों की एक और खेप स्वदेश पहुंची
182 भारतीय उतरे नई दिल्ली
एक दिन पहले 240 भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे थे और आज गुरुवार को 182 भारतीय नागरिकों को विशेष विमान के जरिए नई दिल्ली पहुंचाया गया। अमुमान है कि सैकड़ों की संख्या में भारतीय अब भी वहां पर फंसे हुए हैं। भारत में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक विशेष उड़ान राजधानी कीव से दिल्ली हवाई अड्डे पर आज सुबह 7:45 बजे छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ उतरी।