मोदीजी के नेतृत्व में भारत को दुनियाभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है-शर्मा

सारंगपुर। प्रसिद्ध मां बगलामुखी की पूजा अर्चना के बाद नलखेडा से भोपाल जाते वक्त भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा अल्प समय के लिए शनिवार रात्रि में प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं सारंगपुर विधायक गौतम टेटवाल के भल्ला कालोनी स्थित निवास पर पहुंचे।
जहां पर राज्य मंत्री गोतम टेटवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हाल ही में संपन्न हुए राजगढ लोकसभा क्षेत्र में अच्छे हुए मतदान को लेकर राजमंत्री टेटवाल को बधाई दी और जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में संचालित जनहितकारी योजनाओं से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए है। हमारा देश हर क्षेत्र में विकास की नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। मोदी सरकार में हमारा भारत सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर हो रहा है। आज भारत दुनियाभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और करोडों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।