भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने रोड शो के पश्चात सभा को संबोधित किया

खाचरौद। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने कहा कि कांग्रेस कहती है विरासत टेक्स लगायेगे आपकी गाड़ी कमाई को कांग्रेस हड़पना चाहती है। कांग्रेस के नेता कहते है पाकिस्तान के पास परमाणु बम है लेकिन भारत के पास 56 इंच का मोदी है जो झुकेगा नही रूकेगा नही भारत को विकास की ओर ले जायेगा। अब भारत पुराना भारत नही नया भारत हो गया है जो हमें छेड़ेगा हम उसे छोड़ेंगे नहीं। मंैने भाजपा के मुख्यंमत्री के कार्यकाल में लाड़ली बहना योजना बनाई है और अब आपका अनिल फिरोजीया भी दिल्ली जीत कर जा रहा है और आपका मामा भी दिल्ली जायेगा अब हम दोनो मिलकर लाड़ली बहना योजना से लखपति बहना योजना बनायेगे। प्रत्याशी अनिल फिरोजीयो को भारी बहुमतो से विजयी बनाये। भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है लेकिन कांग्रेस के पास कोई चेहरा नही किसे प्रधानमंत्री बनायेगे। इस अवसर पर प्रत्याशी अनिज फिरोजीया ने मोदी का संकल्प अबकि बार 400 पार मोदी सरकार के जयघोष लगाकर मतदान की अपिल की गई। कार्यक्रम मंच में विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बोरसिंह बोरमुण्डला सहित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का स्वागत सत्कार भाजपा अध्यक्ष अनिल छाजेड़ व मण्डल पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओ के साथ किया गया। कार्यक्रम सभा का संचालन विनोद चतुवेर्दी द्वारा किया गया।