कार सेवक और विहिप बजरंग दल का जत्था अयोध्या के लिए रवाना

महेश्वर।  मंडलेश्वर 500 वर्षों के बाद में अयोध्या में भगवान श्रीरामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर में भगवान के विग्रह भी विराजमान हो गए हैं जिनके दर्शन के लिए देश भर से लाखों कारसेवक दर्शन के लिए जा रहे हैं। ज्ञात हो की जिन्होंने 1990 और 92 में राम मंदिर आंदोलन में अयोध्या जा कर कारसेवा की था उन्हें कारसेवक की संज्ञा से नवाजा गया था। नगर के 90 एवं 92 के कारसेवकों एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ का जत्था आज अयोध्या के लिए रवाना हुआ। यह दल श्री रामलला के दर्शन के लिए 1100 किलोमीटर का रेल से सफर करके अयोध्या पहुंचेगा। अयोध्या जाने वाले जत्थे में विहिप जिला मंत्री जितेंद्र वर्मा, कारसेवक अजय मावकर, मोहन अग्रवाल, दीपक वर्मा, विकास वर्मा, गणेश वर्मा, राकेश वर्मा, जीवनलाल कुशवाह, चंद्रशेखर चौहान, सुनील तुलाया शामिल है। कारसेवक मोहन अग्रवाल ने बताया यह हमारा परम सौभाग्य है हमारे लाखों कार सेवकों के बलिदान के बाद आज यह मौका आया है। इस सदी की वर्तमान पीढ़ी का परम सौभाग्य है जिन्होंने भगवान श्रीरामलला का मंदिर बनते हुए देखा और भगवान को मंदिर में विराजित होते हुए दर्शन किए।

मंडलेश्वर बस स्टैंड पर सभी कार सेवकों ने बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में दर्शन किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय इकाई के नगर सहकार्यवाह गोपाल गुप्ता ने सभी कारसेवकों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। सभी ने भावुक हो श्री राम का जयघोष करते हुए सभी कारसेवकों को विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज शर्मा, नगर पत्रकार संघ अध्यक्ष चैतन्य पटवारी, दीपक सिंह तोमर, मनोज केवट, गौरव अग्रवाल, हर्षित वर्मा, अंतिम भार्गव, विशाल केवट सहित सैकड़ों श्रीराम भक्त मौजूद रहे।

रिपोर्ट दीपक सिंह तोमर