परशुराम जयंती पर सर्व ब्राह्मण समाज ने यज्ञ कर महापूजा कर निकाली शोभायात्रा

शुजालपुर। भगवान परशुराम की जयंती अवसर पर शुक्रवार को नगर में ब्राह्मण समाज शुजालपुर द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी दो पहिया वाहन के साथ शामिल हुई। इस रैली के पूर्व सिटी मंडी फ ोरलेन मार्ग स्थित परशुराम चौराहे पर सुबह ध्वजारोहण किया गया इसके उपरांत दोपहर पश्चात जीन स्थित श्री विचित्र वीर हनुमान मंदिर पर समाज जनों का एकत्रीकरण हुआ जहां से हजारों की संख्या में समाज जन वाहन रैली के रूप में निकले, जो भी चौबे मार्ग, श्री राम मंदिर, लोहिया मार्ग, एमजी रोड होते हुए शहर के प्रमुख मार्गो से वाहन रैली का समापन जटाशंकर परिसर में हुआ। रैली का कई स्थानो पर स्वागत किया गया। जटाशंकर परिसर में महाआरती उपरांत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित समाजजन व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सम्मान समारोह उपरांत ब्रह्म भोज का कार्यक्रम भी हुआ।
तराना। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में शुक्रवार को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया गया। सुबह 10:00 बजे हवन पूजन एवं आरती की गई शाम 5:00 बजे मानस भवन से शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहा।शोभायात्रा का नगर के प्रमुख मार्गों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। शोभा यात्रा का समापन मानस भवन में हुआ। समापन पर महाप्रसादी का वितरण किया गया।
शाजापुर। सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा अपने आराध्य भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के मीडिया प्रभारी मोहित व्यास ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 करीब बजे वजीरपुरा स्थित बालवीर हनुमान मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई जो शहर के धानमंडी, किला रोड, आजाद चौक, नई सडक, फव्वारा चौराहा, काछीवाड़ा, मगरिया, सोमवारिया होते हुए पुन: बालवीर हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान बग्घी में भगवान परशुराम का चित्र सवार था। वहीं महिलाएं और युवतियां केसरिया वस्त्र तथा पगड़ी पहनकर शामिल हुईं जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का शहर के चौक-चौराहों पर सामाजिक, धार्मिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान समाजजन जय परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
खाचरौद
अक्षय तृतीया की पावन तिथि पर ब्राहम्ण कुल के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के प्राकटयोत्सव समाजजन द्वारा धुमधाम से पूजा अर्चन, चलसमारोह आदि आयोजन कर मनाया गया। प्रात: सर्वब्राहम्ण समाज द्वारा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर पर स्थित भगवान परशुरामजी की प्रतिमा का अभिषेक पुजन व आरती विधिविधान से किया गया। सर्व ब्राहमण समाज के अध्यक्ष विक्रमशर्मा, युवा अध्यक्ष मनीष शर्मा, महिला अध्यक्ष श्रीमति यामिनी जोशी, परशुराम वाहिनी अध्यक्ष अक्षय शर्मा अपने पदाधिकारी के साथ परशुराम जयंति पर भव्य शोभायात्रा श्रीराम मंदिर शितलामाता मंदिर से शाम 4 बजे घुड़सवार घ्वज धारण कर निकाली गई। भगवान परशुराम का चलचित्र वाहन में विराजीत किया जायेगा। शोभायात्रा में सम्पूर्ण सर्वब्राहम्ण समाजजन महिला, पुरूष एंव युवाजन डोल बेण्ड और जय परशुराम के जयघोष के साथ चलेगे। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर शितलामातामार्ग से प्रांरभ होंकर गणेशदेवली, अनंतनारायण चैराहा, जवाहर मार्ग, चबुतरा चैराहा, सुभाषमार्ग, कबाड़ीपुरा, होती हुई सुनहरीया बाग नरसिंह मंदिर पर धर्मसभा में परिर्वतित हुई। शोभायात्रा का स्वागम सभी सामाजिक संस्थाओ ,समाजजन द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। धर्मसभा को संबोधित श्री कृष्णानंदजी महाराज मॉ बंगलामुखी चैकी द्वारा समाज को भगवान परशुराम के जीवन शैली के बारे में विस्तार से बताया गया। ब्राहम्ण कुल के आचरणो पर बौद्विक प्रवचन दिये गये। जिसे समाजजनो से श्रवण किया गया। गुरूदेव का स्वागत सत्कार ब्राहम्ण समाज द्वारा किया गया। धर्मसभा में वरिष्ठ व गणमान्य समाजजनो का आतिथ्य सत्कार किया गया। ततपश्चात सभी आगन्तुक गणमान्य एंव समाजजनों द्वारा सहभोंज किया गया।