मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सौंपा शव

उज्जैन। देवासगेट थाना क्षेत्र के स्मार्ट रोड जीरो पाइंट ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लाश मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस शव को जिला अस्पताल पहुंचाती उसी बीच ढांचा भवन में रहने वाला जय शिंदे भीड़ देखकर रूक गया। उसने शव देखा तो चाचा अरूण पिता शंभुराव शिंदे 45 वर्ष निवासी ढांचा भवन के रूप में पहचान कर ली। पुलिस शव जिला अस्पताल लेकर आई। जहां पहुंचने परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बिना बताये घर से चला जाता था और कुछ दिन में लौट आता था। वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते है। पुलिस ने शरीर पर चोंट के निशान नहीं होने और सामन्य मौत प्रतीत होने पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया।
दुर्घटना में मृत वृद्धा की नहीं हुई शिनाख्त
उज्जैन। आगररोड चरक भवन के सामने बुधवार सुबह 4.30 बजे तेजगति से गुजरे वाहन ने पैदल जा रही वृद्ध महिला को रौंद दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा। पुलिस के अनुसार मृतक वृद्धा के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसके परिजनों का पता मिल सके। उसकी शिनाख्त के लिये जिले की पुलिस को सूचना दी गई है। वृद्धा 70 से 75 वर्ष के लगभग है। शिनाख्त नहीं होने पर गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाया जाएगा।