राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गेहलोत पहुंचे महाकाल के दरबार

– उज्जैन प्रवास के दौरान दर्शन कर लिया आशीर्वाद

– चांदी गेट से खड़े होकर किए दर्शन, कांग्रेसी की भीड़

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गेहलोत शनिवार शाम उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दर्शन करने भी पहुंचे। 

उन्होंने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गेहलोत यहां उज्जैन-आलोट लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में प्रचार करने आए थे। श्री गेहलोत भोपाल से यहां पहुंचे। इसके बाद पहले महाकाल मंदिर गए जहां चांदी गेट से ही खड़े होकर दर्शन लाभ लिया। इसके बाद सभा मंडप में वीर भद्र भैरव के दर्शन कर महानिर्वाणी अखाड़े में विनित गिरि महाराज से भी भेंट की। इसके बाद वे मालीपुरा में माली समाज की धर्मशाला में जाकर माली समाज के लोगों से मिले और यहां से रवाना हो गए।

–