नाचने की बात पर 2 पक्षों में चले ताल-घूंसे

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र की गौंड बस्ती में रहने वाले अनिल नाम युवक के घर के पास नाचने की बात पर अमरसिंह पिता उधमसिंह गौंड निवासी गौंड बस्ती और सागर पिता सदाशिव वर्मा निवासी गणेश कालोनी के बीच विवाद हो गया। दोनों की ओर से उनके साथी भी आ गये और जमकर ताल-घूंसे चल गये। सागर की ओर से घनश्याम वर्मा, पंकज परमार घायल हुए है। वहीं दूसरे पक्ष से अमर घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मारपीट स्थल पर शादी का कार्यकम चल रहा था। जहां डीजे पर नाचने की बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गये थे।