पड़ोसी को कुत्ते से कटवाने पर दर्ज हुआ केस

उज्जैन। पटेलनगर में शुक्रवार दोपहर अशोक राघवानी ने घर के सामने से निकल रहे पड़ोसी उत्तम कुमार पिता कैलाशचंद्र सोनी 41 वर्ष के पीछे अपने कुत्ते को छोड़ दिया और छू किया। कुत्ते ने उत्तम सोनी के हाथ और कंधे पर काट लिया। घायल होने पर उत्तम ने कुत्ते को बांधकर रखने के लिये कहा तो अशोक ने गाली-गलौच कर धमकाने का प्रयास किया। मामला चिमनगंज थाने पहुंचने पर पुलिस ने उत्तम की शिकायत पर आरोपी अशोक राघवानी के खिलाफ धारा 289 का प्रकरण दर्ज किया है। जिसे नोटिस जारी किया गया है। मामला कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।