-एक घंटा तलाश के बाद हिरासत में आये आरेापी थप्पड मारने पर भाईयों ने युवक पर चाकू से किये थे 7 वार

उज्जैन। नीलगंगा चौराहा पर गुरूवार-शुक्रवार रात 12 बजे दो भाईयों ने मां के साथ मिलकर युवक की जघन्य हत्या कर दी थी। दोनों भाईयों ने युवक पर सात से ज्यादा वार किये थे। चार गहरे घाव लगने पर युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक घंटे की तलाश के बाद मां के साथ दोनों भाईयों को हिरासत में ले लिया था। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शनिवार दोपहर तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया है।
नीलगंगा चौराहा पर रहने वाले महेन्द्र पिता सुरेन्द्र तोमर 23 वर्ष को खून से लथपथ हालत में घर के बाहर से उठाकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने चैकअप के बाद मृत घोषित कर दिया था। जघन्य तरीके से हुई हत्या की खबर मिलते एएसपी गुरूप्रसाद पारशर, सीएसपी दीपिका शिंदे, श्वेता गुप्ता सहित नीलगंगा, महाकाल, कोतवाली थाने का पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया था। जहां परिजन विलाप करते दिखाई दिये। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया था। परिजनों से पूछताछ के बाद अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान सामने आया कि हत्या में मृतक के समीप रहने वाले दीपक वाघेला, अंकित वाघेला और उसकी मां रेखा पति दिनेश वाघेला शामिल है। नीलगंगा टीआई विवेक कनोडिया ने तत्काल आरोपियों की धरपकड़ के लिये टीम रवाना की। एक घंटे की तलाश के बाद तीनों का सुराग मिल गया और उन्हे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। मामले में मृतक के परिचित लोकेश पिता प्रदीप राव गोरकर की शिकायत पर धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया गया। खून अधिक बहने और गहरे घाव से हुई मौत शुक्रवार सुबह मृतक महेन्द्र का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। उसके शरीर पर चाकू के सात वार होना सामने आये। चार घाव काफी गहरे थे, जो पेट, सीने, बंगल और पीठ पर थे। जिसके चलते खून अधिक बहने से मौत होना सामने आया। तीन घाव हाथ, पैर भी थे। कुछ जगह चाकू की खरोच भी होना सामने आई है। मृतक मदर दूध डेयरी पर काम करता था। भाई ने बताया कि घटना के समय परिवार घर में था। महेन्द्र की आवाज सुनकर बाहर आये तो खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। दीपक और अंकित ने क्यों मारा इसका पता नहीं है। महेन्द्र की मौत से परिवार काफी सदमे में आ गया था। सिर पर मारने के बाद बढ़ा था विवाद बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दीपक सेव लेने के लिये जा रहा था। उसके सिर पर दीपक ने मार दिया था। बोलने पर उसने थप्पड़ भी मारा। जिसके चलते विवाद हुआ। दीपक की मां दोनों को झगड़ा करते देख मौके पर आई तो महेन्द्र ने उसके साथ भी मारपीट का प्रयास किया। यह देख दीपक और उसका भाई अंकित घर से चाकू ले आये और ताबातोड़ मारना शुरू कर दिये। मां रेखा ने ईंट से हमला किया था। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पूर्व विवाद का पता भी लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है दीपक हत्या का आरोपी होना सामने आया दीपक सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहता था। उसने इल्लीगल दीपू नाबालिग 143 नाम से आईडी बना रखी है।  जिस पर मोबाइल नंबर 7611171028 दर्ज कर रखा है। इंस्टाग्राम पर कई वीडियो बदमाश प्रवृति वाले अपलोड किये गये है। क्षेत्रवासियों को कहना था कि दीपक कुख्यात बदमाश दुर्लभ कश्यप को भी फालो करता था।

You may have missed