April 30, 2024

उज्जैन। पश्चिम रेलवे मुख्‍यालय पर आयोजित 69वें रेल सप्‍ताह के दौरान रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले कुल छ: विभागों/ यूनिटों को एकल एवं संयुक्‍त रूप से कार्यकुशलता शील्‍ड महाप्रबंधक ने प्रदान की। शील्‍ड के साथ मंडल रेल प्रबंधक एवं शाखाधिकारियों का रतलाम आगमन पर स्‍टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक एवं शाखाधिकारियों का भव्‍य स्‍वागत किया गया।
रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि इस दौरान वेस्‍टर्न रेलवे एम्‍पलाईज यूनियन एवं वेस्‍टर्न रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा भी रतलाम मंडल की इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक एवं अधिकारियों का भव्‍य स्‍वागत किया गया। शील्‍ड मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ ही साथ सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रसन्‍न थे। मंडल रेल प्रबंधक के शील्‍ड के साथ आगमन पर स्‍वागत हेतु अपर मंडल रेल
प्रबंधक अशफाक अहमद सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, अन्‍य अधिकारी,पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्‍या में कर्मचारी उपस्थित रहे।