– इंदौर में चल रही कथा के दौरान उज्जैन आए, गर्भगृह से किए दर्शन व पूजन

दैनिक अवंतिका उज्जैन। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री मंगलवार को उज्जैन आए। वे इंदौर में भागवत कथा के दौरान यहां पहुंचे। सुबह उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह में जाकर अभिषेक-पूजन किया। पुजारी राजेश शर्मा, आकाश शर्मा ने उनका पूजन कराया। 

पत्रकारों से चर्चा में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैने आज भगवान महाकाल की पूजा कर प्रार्थना की है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने। महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं के सवाल पर शास्त्री ने कहा कि महाकाल मंदिर और यहां के पुजारियों की प्राचीन परंपरा बरकरार रहनी चाहिए इसी हमारी धर्म, संस्कृति जीवंत रहेगी। कुछ धर्म विरोधी यहां भी टांग अड़ाना चाहते हैं। नंदीहॉल में मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने उनका सम्मान किया। शास्त्री इंदौर में आईटीआई रोड स्थित मां कनकेश्वरी देवी गरबा परिसर में श्रीमद् भागवत कथा कर रहे हैं जो कि 4 मई तक चलेगी। महाकाल के पुजारी राजेश शर्मा, आकाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा ने इंदौर जाकर शास्त्री से कथा में भेंट कर उन्हें उज्जैन आने का निमंत्रण दिया था।