April 30, 2024

उज्जैन। क्षिप्रा नदी के दत्तअखाडा घाट पर बुधवार सुबह श्रद्धालु स्नान के लिये पहुंचे तो उन्होने छोटी रपट के पास एक महिला का शव दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की सूचना पर होमगार्ड के जवान पहुंचे। लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मामले की सूचना महाकाल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव अपनी कस्टडी में लिया और जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा। पुलिस के अनुसार मृतक वृद्धा 60 से 65 वर्ष की प्रतीत हो रही है। संभवत: सोमवती अमावस्या पर नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। उज्जैन जिले के साथ इंदौर, देवास, शाजापुर और आसपास के जिलों की थाना पुलिस को सूचना दी गई है और गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई है। 36 घंटे में शव की पहचान नहीं होने पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाया जाएगा।