आज कोर्ट में केजरीवाल की पेशी : केजरीवाल से ईडी की पूछताछ जारी, ‘आप’ ने किया प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार देर शाम दो घंटे की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। अरविंद केजरीवाल को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगने की तैयार की है। प्रेवेंशन आफ मनी लांड्रिंग (पीएमएलए) कोर्ट में पेशी होगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने की केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सीएम के रूप में वह जेल जा रहे हैं। पद का इतना लालच अरविंद केजरीवाल को शोभा नहीं देता। उन्हें सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।’

‘आप’ दफ्तर के  बाहर प्रदर्शन
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।