50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने को तैयार- मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज कहा कि 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस धीरे-धीरे रसातल में जा रही है। आने वाले समय में कांग्रेस की और बुरी स्थिति होगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस छोड़ो, अभियान चल रहा है। जहां-जहां राहुल गांधी गए वहां पीछे-पीछे लोग कांग्रेस छोड़ते हुए जा रहे हैं। अभी अलग-अलग स्थान पर 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने को तैयार हैं।
कांग्रेस कमजोर लीडरशिप के कारण रसातल में जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि आयोग ने बहुत अच्छी व्यवस्था दी है सरकार चुनाव आयोग के हर निर्देश का पालन करेगी