ढाबे की लाइट बंद करने पर 2 भाईयों पर चाकू से हमला

उज्जैन। भूखीमाता मार्ग पर रहने वाला नंदकिशोर पिता मोतीलाल माली 49 वर्ष नृसिंहघाट के पास सांवरिया भोजनालय संचालित करता है। बुधवार-गुरूवार रात 12.30 बजे ढाबा बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था, उसने ढाबे की लाईट बंद की। ढाबे के पीछे मान का कार्यक्रम चल रहा था, लाईट बंद होने पर कार्यक्रम स्थल पर रोशनी कम हो गई। जिसे कार्यक्रम में शामिल 2 युवको ने ढाबे की लाईट चालू करने के लिये कहा। नंदकिशोर ने ढाबा बंद कर जाने की बात कहीं तो दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। नंदकिशोर पर हमला होता देख भाई कुंदन माली बीच बचाव के लिये आया तो उसे भी चाकू मार दिये गये। महाकाल पुलिस ने 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मान का कार्यक्रम आयोजित करने वाली महिला कलाबाई से पूछताछ की जा रही है। ढाबे के पीछे कलाबाई के पोते की मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।ढाबे की लाइट बंद करने पर 2 भाईयों पर चाकू से हमला
उज्जैन। भूखीमाता मार्ग पर रहने वाला नंदकिशोर पिता मोतीलाल माली 49 वर्ष नृसिंहघाट के पास सांवरिया भोजनालय संचालित करता है। बुधवार-गुरूवार रात 12.30 बजे ढाबा बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था, उसने ढाबे की लाईट बंद की। ढाबे के पीछे मान का कार्यक्रम चल रहा था, लाईट बंद होने पर कार्यक्रम स्थल पर रोशनी कम हो गई। जिसे कार्यक्रम में शामिल 2 युवको ने ढाबे की लाईट चालू करने के लिये कहा। नंदकिशोर ने ढाबा बंद कर जाने की बात कहीं तो दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। नंदकिशोर पर हमला होता देख भाई कुंदन माली बीच बचाव के लिये आया तो उसे भी चाकू मार दिये गये। महाकाल पुलिस ने 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मान का कार्यक्रम आयोजित करने वाली महिला कलाबाई से पूछताछ की जा रही है। ढाबे के पीछे कलाबाई के पोते की मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।