अरमान कोहली अभिनेत्री हेमा मालिनी ने व रेल राज्य मंत्री पहुंचे महाकाल

उज्जैन। फ़िल्म अभिनेता अरमान कोहली ने आज गुरुवार की सुबह महाकाल भगवान के दर्शन किये। दोपहर में सुश्री दर्शना जरदोश , केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व केंद्रीय कपडा राज्यमंत्री भारत सरकार ने भी महाकाल मंदिर पहुचकर दर्शन किये।

इसके बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद एवं अभिनेत्री सुश्री हेमा मालिनी भी अपने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल के दरबार पहुँची।

हेमा मालिनी ने गर्भगृह के बाहर से खड़े होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए व आशीर्वाद लिया। पंडे, पुजारी ने मंत्रोच्चार कर पूजन संपन्न कराया। नन्दी हाल में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से हेमा मालिनी का स्वागत किया गया।