फेसबुक, इंस्टाग्राम बंद होने से मेटा को 8 अरब से ज्यादा का नुकसान हुआ

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

5 मार्च को सोशल मीडिया ठप हो गया था। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने काम करना बंद कर दिया था। करीब 2 घंटों के बाद इन ऐप्स ने दोबारा काम करना शुरू किया। विशेषज्ञों के अनुसार, मेटा को इस आउटेज का भारी नुकसान झेलना पड़ा है। मेटा के शेयर की कीमत 1.5 फीसद गिर गई और अभी तक इसमें 1.6 फीसद की गिरावट आई है। यह मेटा के लिए काफी बड़ा नुकसान कहा जा रहा है। यूजर्स की लगातर शिकायतों के बाद कंपनी ने कहा कि कंपनी इस पर काम कर रही है और जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा। मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग को लगभग 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 8,28,97,90,000 रुपये का नुकसान हुआ। ये 2 घंटे का आउटेज कंपनी को काफी भारी पड़ गया है।
मेटा के तहत जितनी भी सोशल मीडिया सर्विसेज आती हैं उन्हें इस बार भी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे तक सर्विसेज ने काम नहीं किया। 2021 में भी ऐसा ही हुआ था। इस दौरान 7 घंटे तक सर्विसेज बंद रही थीं। फेसबुक के एक सूत्र ने बताया कि उनके इंटरनल सिस्टम बंद हो गए थे जिसके चलते ऐसा हुआ।