पुतिन 5वीं बार लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की सलामी

नई दिल्ली। व्लादिमीर पुतिन आज 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 2.30 बजे शुरू होगा। यह सेरेमनी करीब 1 घंटे चलती है। रूस में 15-17 मार्च को हुए चुनाव में पुतिन को 88% वोट मिले थे। उनके विरोधी निकोले खारितोनोव को सिर्फ 4% वोट मिले थे। ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के 3 राजाओं की ताजपोशी हुई थी। पुतिन ने साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।