अफगानिस्तान में बाढ़ से चली गई 200 से ज्यादा की जान

काबुल। अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। देश का उत्तरी हिस्सा इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। एक ही दिन में 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल आॅगेर्नाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने कहा कि भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण बाढ़ आ गई थी। इसकी वजह से बाघलान प्रांत में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों की संख्या में घर तबाह हो गए हैं। आईओएम ने एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स लीड में कहा कि अकेले बघलानी जदीद जिले में 1500 से ज्यादा घर नष्ट हो गए और 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बता दें कि शुक्रवार की रात को तालिबान सरकार के अधिकारियों ने 62 लोगों की मौत होने की बात कही थी।