पाकिस्तान में सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत, 10 घायल

ब्रह्मास्त्र झेलम

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम शहर में रविवार रात सिलेंडर ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर बताई गई है। धमाके की वजह से तीन मंजिला मकान ढह गया। मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक- मामले की जांच की जा रही है। शुरूआती तौर पर यह सिलेंडर ब्लास्ट ही नजर आता है। शनिवार को सरगोधा में एक वैन में लगा सिलेंडर फट गया था। 7 लोगों की मौत हुई थी। पिछले महीने लाहौर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था और उसमें तीन बच्चों समेत पांच लोग मारे गए थे।