विधायक दिनेश जैन बोस ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली

महिदपुर विधानसभा के आगामी समस्त विकास कार्यों की योजना और अब तक किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा हेतु प्रमुख विभागो की क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने समीक्षा बैaठक जनपद पंचायत भवन ली। जिसमे एसडीएम अजय हिंगे सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।
बैठक में विद्युत विभाग पर उनके कार्यप्रणाली को ले कर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लटकते तारो को तत्काल प्रभाव से सुधारने एवं सभी जगह नई लाइन डालने हेतु निर्देशित किया गया। नवीन ग्रीड प्रस्तावित ग्राम हेतु डी ई को निर्देशित किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफॉर्म की क्षमता बढ़ाने हेतु रिच प्रपोजल प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया। जल जीवन मिशन विभाग अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में खुदी पड़ी सड़को एवं किए जा रहे गुणवत्ताहीन कार्यों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्यों को सुधारने हेतु निर्देशित किया गया। सिविल हॉस्पिटल पहुंच मार्ग सुलभ नही होने से आवागमन में हो रही दिक्कत को सुलभ करने के लिए पीडब्लूडी विभाग को निर्देशित किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में खराब रोड के कारण आ रही दिक्कतों दूर करने के लिए 65 सड़को को चिन्हांकित किया गया और टढफऊउ को प्राकलन तैयार कर स्वीकृत करने हेतू निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग को स्टॉप डैम निर्माण की नवीन साईड सिलेक्शन कर प्रकालन बनाने हेतु ंनिर्देश दिए गए। बैठक में बिना किसी कारण के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियो को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक बड़े सौहाद्रपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। विधायक दिनेश जैन बोस ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि आम जनता को कोई परेशानी नही होनी चाहिए। तथा कार्यों की गुणवत्ता उच्च क्वालिटी की होनी चाहिए, और विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कमी और भ्रष्टाचार को कदापि बख्शा नही जाएगा।
अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियो और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। एवं कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियो, कर्मचारियों पर कार्यवाही करने का कार्य भी किया जाएगा। विधायक बोस ने एसडीएम के साथ सभी विभागो की अलग अलग बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा करने को लेकर भी निर्देशित किया। बैठक के अन्त में एस डी एम अजय हिंगे में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।