टोंक खुर्द में हुआ भाजपा शासन की विकास यात्रा का समापन

टोंक खुर्द। पांच फरवरी से शुरू हुई भाजपा सरकार की विकास यात्रा का सोमवार को टोंक खुर्द में समापन हो गया। 22 दिन चली यात्रा में करोड़ों रु के लोकार्पण और भूमिपूजन हुए।विकास यात्रा नगर के फ्रीगंज चौराह से कलश यात्रा के रूप में प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए शक्ति माता मंदिर पर पहुंची जहां यात्रा का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ ।विकास यात्रा में शामिल नेताओं का नगर में जगह-जगह रहवासियों और भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि मनोहरलाल मंडलोई, पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा,राजेंद्र वर्मा,मनीष सोलंकी,महेंद्र सिंह मकवाना,अभय जोनवाल,चंद्र शेखर मालवीय, महेंद्र सिंह चावडा ,अर्जुन पटेल,श्याम गालोदिया,महावीर सिंह चावडा आदि थे। अतिथियों द्वारा कन्याओं के पांव धोकर कार्यक्रम का सुप्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम में हिम्मत सिंह,भारत सिंह,राज बहादुर सिंह ,श्याम सिंह कुशवाह द्वारा उनके पिताजी की स्मृति में माध्यमिक विद्यालय में ,श्याम गालोदिया और नगर परिषद ने भी विद्यालय में स्मार्ट टीवी भेट की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह चावडा ने कहा की में भाजपा का ऋणी हूं जिसने नगर के विकास के लिए करोड़ों रु की सोगते दी है।सुरेंद्र वर्मा ने कहा की एक समय था कि जब कोई व्यक्ति बीमार हो जाता था तो ईलाज कराने के लिये लोग अपना घर बार तक बेच देते थे लेकिन अब भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाकर हर नागरिक को ईलाज की बेहतर व्यवस्था की जिसमे 5 लाख रुपए तक की राशि ईलाज के लिये मुहैया करायी गई जिससे प्राईवेट अस्पतालों में अच्छे से अच्छा ईलाज लोगों के लिये मिल रहा है। सरकार ने ऐसी अनेकों योजनाएं प्रारंभ की है जिनसे हर व्यक्ति का जीवन स्तर सुधरा है। मुफ्त खाद्यान वितरण योजना से हर पात्र हितग्राही को फ्री राशन दिया जा रहा है। होनहार बच्चों के लिये छात्रवृत्ति देकर विदेशों तक पढ़ाई की योजना भाजपा सरकार द्वारा बनाई गईं है। मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर के माध्यम से हजारों लोगों के काम किये गए है। कर्मचारी अधिकारियों ने गांव-गांव, घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्यायें निपटाई। इसी प्रकार विकास यात्रा भी ऐसा ही एक कार्यक्रम है जिसमें भाजपा द्वारा चलाई जा रहीं जन हितैषी योजनाओं से जनता को सीधे तौर पर जोड़ा जा रहा है। विकास यात्रा में भी लोगों को लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है।