उज्जैन से सरपंच संघ जिलाध्यक्ष शर्मा हुए शमिल, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

तराना। देश में पंचायतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नईदिल्ली में पंचदिवसिय राष्ट्रीय पंचायत सह पुरुस्कार का आयोजन विज्ञान भवन में रखा गया , जिसमें देश के विभिन्न प्रान्तों से चुनिन्दा आमंत्रित सरपंच , जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि को भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ उज्जैन जिले से एक मात्र राष्ट्रीय सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा का चयन होने पर शर्मा आयोजन के भागीदार बने।कार्यक्रम का विधिवत उद्दघाटन राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह , राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के अलावा विभिन्न राज्यों से आये हुए मंत्रीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सरपंच संघ जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु द्वारा मुझे सम्मानित किया गया।
तथा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी मुझे सम्मानित किया, इस अवसर पर मंच से आयोजन में विभिन्न प्रदेशों से आये हुए जनप्रतिनिधियों को मैरे द्वारा संबोधित भी किया गया।