April 30, 2024

इंदौर। शहर में एक स्कूल बस से हादसा हो गया। इसमें एक शख्‍स की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल बस माणिक बाग ब्रिज के नीचे टर्न लेते समय दुकान में जा घुसी। इससे दुकान संचालक की मौके पर ही मौत हो गई।

दुकान संचालक की जान गई

मृतक का नाम दीपक उम्र 32 वर्ष पिता मुरलीभाई पता चला है। दीपक सिंध कराची रेस्‍टारेंट चलाता था। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी माणिकबाग ब्रिज के पास नॉनवेज की दुकान है। कुछ लोगों के अनुसार बस से बच्चे उतर चुके थे। ⁠मृतक का शव ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया है।