सवारी को दृष्टिगत रखते हुए निगम ने की विशेष सफाई व्यवस्था

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार निगम अमले द्वारा सोमवार को महाकाल सवारी के दृष्टिगत शहर में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। संपूर्ण सवारी मार्ग पर विशेष व्यवस्था करते हुए सड़कों का पेचवर्क, नालियों का संधारण एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाने, पथ प्रकाश व्यवस्था के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग की समुचित साफ़ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।निगम आयुक्त  रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त श्री संजेश गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय कुलश्रेष्ठ सहित समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक, दरोगा, सफ़ाई मित्र तैनात रहे। अतिक्रमण अमले द्वारा सवारी मार्ग के अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई, प्रकाश विभाग द्वारा सम्पूर्ण मार्ग पर पथ प्रकाश व्यवस्था का संधारण करते हुए प्रकाश व्यवस्था को सुचारू रखा गया। राणो जी की छत्री, रामघाट क्षेत्र में कंट्रोल रूम स्थापित कर विशेष अमला तैनात किया गया।