इंदौर में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सल्फास खा कर आत्महत्या की दी धमकी

 

इंदौर। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सल्फास के साथ वीडियो जारी कर अपने मंडल के पदाधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाकर सल्फास खाकर जान देने की धमकी दी है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 की शिवाजी मंडल की महिला मोर्चा मंडल की अध्यक्ष नारायणी बरेठा ने शिवाजी मंडल के वार्ड अध्यक्ष मनोहर शर्मा, वार्ड अध्यक्ष नीतू वर्मा और उनके पति, वार्ड 54 की अध्यक्ष सुनीता पाठक के साथ ही वार्ड में रहने वाली रीना जोशी और उनके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 3 मिनट 39 सेकंड के वीडियो में कहा कि अगर इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देंगी।

मुकेश नायक ने की दोषियों पर कार्यवाही की मांग

इस पूरे मामले में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने भाजपा के नेताओ पर गंभीर आरोप लगाए और जब कहीं से उन्हें न्याय नही मिला तो उन्होंने वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें लगातार जाति सूचक शब्दों से प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे प्रताड़ित हो कर आत्महत्या करने का सोच रही हैं और भारतीय जनता पार्टी के लोग इसे पारिवारिक मामला बता रहा है। जब भारतीय जनता पार्टी परिवार की एक महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है , वह भी एक दलित महिला आत्मदाह करने की बात कर रही, वही भाजपा दिल्ली के एक मुद्दे को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। उनकी ही मंडल अध्यक्ष ने उन पर जो आरोप लगाए हैं ,उन्हें वह पारिवारिक मुद्दा बता रहे हैं। मैं मध्यप्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री- गृह मंत्री से यह मांग करता हूं की जो लोग उनको प्रताड़ित कर रहे हैं ,उन लोगो के खिलाफ कार्रवाई करें।