जिले में 2018 के मुकाबले महिला मतदान 1.85 प्रतिशत बढा

दैनिक अवंतिका(उज्जैन) लाडली बहना से जो उम्मीद थी हो सकता है सत्ता पक्ष की वह उम्मीद पुरी नहीं हुई हो लेकिन पिछली बार के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार महिलाओं के मतदान का प्रतिशत 1.85 फीसदी बढा है। पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.35 था। इस बार बढकर यह 76.02 प्रतिशत रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 में उज्जैन जिले की 07 विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता संख्या 15 लाख 32 हजार 998 थी । इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 58 हजार 579 थी। इसके मुकाबले पुरूष मतदाता की संख्या 7 लाख 74 हजार 349 थी। विधानसभा चुनाव 2023 में महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ी है। 2018 के चुनाव की तुलना में इस बार महिलाओं ने 1.85 प्रतिशत मतदान अधिक किया है। निर्वाचन की रिपोर्ट के अनुसार मतदान की 49.48 प्रतिशत वोट की ताकत महिलाओं के पास थी। 12 लाख 5605 मतदाताओं ने मतदान किया है जो कि कुल 78.64 प्रतिशत मतदान है। इस मतदान में पुरुषों की भागीदारी 81.22 और महिलाओं की भागीदारी 76.02 प्रतिशत रही है। महिलाओं की ये भागीदारी साल 2018 के चुनाव की तुलना में 1.85 प्रतिशत बढ़ी है। तब चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.35 था। इसके पहले के साल 2013 के चुनाव में चुनाव 70.49 प्रतिशत, 2008 के में 66.04 प्रतिशत और 2003 के चुनाव में 63.65 प्रतिशत था।

विधानसभा वार महिला मतदान की स्थिति 2023

विधानसभा क्षेत्र          पुरूष मतदान    महिला मतदान     कुल मतदान

नागदा – खाचरौद    83.26                   78.34            80.83

महिदपुर                84.91                   79.24            82.13

तराना                   85.01                    79.42           82.25

घट्टिया                  85.41                    79.47           82.49

उज्जैन उत्तर         73.42                   68.05           70.72

उज्जैन दक्षिण       72.45                    68.73           70.59

 बडनगर               87.08                    81.04           84.10

स्त्रोत-आंकडे राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार