कार्तिक चौक में पुजारी परिवार बर्तन बनाने वालों ने किया हमला

कार्तिक चौक में पुजारी परिवार बर्तन बनाने वालों ने किया हमला
उज्जैन। बीती रात 10 बजे के लगभग कार्तिक चौक में पुजारी परिवार पर बर्तन बनाने वाले सरदार परिवार के 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे और तलवार चलने पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुजारी परिवार की कुछ महिला और युवक घायल हुए है।महाकाल थाना क्षेत्र के कार्तिक चौक स्थित साहू धर्मशाला के सामने रहने वाले पुजारी परिवार का चंदन जोशी बच्चों को पटाखे जलवा रहा था। उसी दौरान समीप बर्तन बनाने का काम करने वाले सरदार परिवार के लोगों ने आपत्ति लेते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। चंदन ने गाली देने से मना किया तो सोनूसिंह कौर, महेन्द्रसिंह कौर, चतरसिंह कौर ने अपने परिवार के 8-10 सदस्यों के साथ मिलकर हमला कर दिया। चंदन के साथ मारपीट होती देख पुजारी परिवार बीच-बचाव में आया। बर्तन बनाने वालों ने पुजारी परिवार की महिला लक्ष्मी जोशी, उनके पति अनिल जोशी, प्रियंका जोशी, आदिल जोशी, राधेश्याम जोशी, कान्हा जोशी घायल हो गये। दो पक्षों के बीच विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हमला करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। चंदन, अदिल जोशी, राधेश्याम को गंभीर चोंट होने पर भर्ती किया गया है। पुजारी परिवार का आरोप था कि बर्तन बनाने वाला सरदार परिवार घरों में तलवार बनाने का काम भी करता है। जिसकी पूर्व में कलेक्टर कार्यालय, जनसुनवाई, सीएम हेल्प लाइन सहित उद्योग विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।