शिवराज के खिलाफ कांग्रेस ने बुधनी से ‘हनुमान’ को उतारा..

इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने श्राद्ध खत्म होने और नवरात्रि के पहले ही दिन 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। महत्वपूर्ण सीटों में से एक बुधनी विधानसभा सीट से अभिनेता विक्रम मस्तान को टिकट दिया गया है।

विक्रम मस्तान शर्मा ने 2008 में बनी रामायण में हनुमान की निभाई थी भूमिका

इनका मुकाबला मौजूदा भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा।विक्रम मस्तान हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें टीवी धारावाहिक में हनुमान जी की भूमिका के लिए पहचाना जाता है। इनका पूरा नाम विक्रम मस्तान शर्मा है।