खरगोन जन आक्रोश यात्रा को लेकर यात्रा प्रभारी कांतिलाल भूरिया एवं सज्जनसिंह वर्मा की पत्रकार वार्ता संपन्न

खरगोन ।  15 माह की कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफी, निराश्रित विधवा सभी पेंशनों को दुगना किया, गौशालाओं का निर्माण किया, सौ रुपए में 100 यूनिट बिजली दी, माफियों पर किया वार, शुद्ध के लिए युद्ध चलाया, महाकाल लोक के लिए बजट स्वीकृत किया वही साढ़े 18 साल की भाजपा सरकार ने म.प्र. को लुटा 50 प्रतिशत कमिशन खाया और मध्यप्रदेश की जनता को बेरोजगारी दी, महंगाई दी, आदिवासियों पर अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार, महिलाओं के साथ बलात्कार, किसानों को आत्महत्या के लिये मजबूर किया।
खरगोन- पत्रकार वार्ता के पूर्व खरगोन लोक सभा के पूर्व संसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. ताराचन्द्र पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रख कर दी श्रद्धांजलि। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं खरगोन से निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी क्रन्तिलाल भूरिया एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सज्जन वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की साथियों कुछ ही महीनो में मध्य प्रदेश के विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में से करीब साढे 18 वर्ष भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही और 15 महीने कमलनाथ की सरकार रही। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जो वादे मध्यप्रदेश की जनता से किए थे वह पूरे किए। इस बार भी कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता को 11 वचन दिए है। पहले भी कांग्रेस ने जो कहा था वह किया और आगे भी जो कांग्रेस रहेगी वह करेगी, क्योंकि कांग्रेस झूठी घोषणा नहीं करती जनता को वचन देती है। वही मध्यप्रदेश की साढ़े 18 साल की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मध्यप्रदेश की जनता त्राहि त्राहि हो गई है।
बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। युवा रोजगार के लिए सड़कों पर आंदोलन करता है। तो उसे रोजगार को जगह पुलिस की लाठी मिलती है, उनपर पर झूठे प्रकरण दर्ज किए जाते हैं। किसानों को अपना भगवान बताने वाले मुख्यमंत्री किसानों की आय दुगुनी करने का दावा करते हैं, जबकि हकीकत यह है की किसानों की काली हालत और भी खराब होती जा रही है। उसे महंगा बीज, महंगा खाद लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वही जब फसल बेचने जाता है तो उसको उसका उचित दाम भी नहीं मिलता, इस वर्ष ही जहां अल्प वर्षा के कारण फैसले खराब हो रही थी वहीं अब अतिवृष्टि के कारण फसल खराब हो चुकी है। किसान दोनों ही तरफ से मारा जा रहा है, और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपनी जनआशीर्वाद यात्रा में व्यस्त है। ना सरकार को ना सरकार के प्रशासनिक अमले को किसानों की चिंता है।
हाल ही में हुई अतिवृष्टि से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है ना किसानों का सर्वे हो रहा है ना इस तरीके के नुकसान का। जबकि कांग्रेस की सरकार ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में किसानों को भरपूर मुआवजा दिया था साथ ही किसानो को बड़ी राहत देते हुए प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। आगे भी तीन और पांच हार्स पावर की मोटर पंप के बिल माफ किए जाएंगे। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। यह कांग्रेस के किसानों को दिए हुए वचन है। मुख्यमंत्री हर मंच से अपने आप को मामा साबित करने की कोशिश करते हैं। कैसा दुर्भाग्य है कि जिन बहनों का भाई मुख्यमंत्री हो उसी के राज में सबसे ज्यादा बलात्कार होते हैं। यह कैसा दुर्भाग्य है कि अपने आप को प्रदेश की महिलाओं का भाई बताने वाले मुख्यमंत्री के राज्य में सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न के केस मध्य प्रदेश में होते हैं। सिर्फ महिलाओं के वोट के खातिर मुख्यमंत्री मंच से इस तरीके की झूठी और फर्जी बातें करते है।
एक तरफ मुख्यमंत्री लाडली बहन की बात करते हैं दूसरी तरफ जो पेंशन गरीब विधवा निराश्रित लोगों को मिल रही है उसको भी बंद कर देते है। प्रदेश में साढ़े 18 वर्षों में एससी एसटी वर्ग के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार दिल्ली में बैठी सरकार के साथ मिलकर एससी एसटी वर्ग को संविधान में मिले अधिकारों को छीनना चाहती है, इन वर्गों के ऊपर लगातार झूठे प्रकरण दर्ज किया जा रहे हैं, और भाजपा से जुड़े दबंग नेता आदिवासियों के ऊपर पेशाब करने जैसी घिनौनी हरकत भी सार्वजनिक रूप से करते हैं। इससे साफ होता है की प्रदेश की भाजपा सरकार एससी-एसटी वर्ग को कितनी अहमियत देती है। भगवानपुर विधानसभा के खड़क टीम के प्रभावित लोग खरगोन जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने तेज बारिश के बीच भी धरने पर बैठे है ना प्रशासन न सरकार कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा।